केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह जी ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद महेश कश्यप, सांसद भोजराज नाग, विधायक नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, बस्तर के राजा कमलचंद्र भंजदेव सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।