मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम रायपुर दक्षिण के सर्वांगीण विकास की राह पर तेजी से अग्रसर हैं
आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में ₹129.55 लाख की लागत से निर्मित हाट बाजार का लोकार्पण तथा 3 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले कंक्रीटीकरण के कार्य का भूमिपूजन किया।
समस्त क्षेत्रवासियों मैं हार्दिक बधाई और शुभकमाएं देता हूं।
इन विकासकार्यों से न केवल स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी बल्कि क्षेत्र में आवागमन की सुविधा भी और बेहतर होगी जिसका लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम रायपुर दक्षिण के सर्वांगीण विकास की राह पर तेजी से अग्रसर हैं, अंत्योदय की विचारधारा के अनुरूप क्षेत्र के हर वर्ग, हर व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो, सभी सुशासन की सरकार के जनकल्याणरी निर्णयों से लाभांवित हो यही हमारा प्रयास है।
कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम , सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर , भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर , जोन अध्यक्ष बद्री गुप्ता जी, पार्षद रवि सोनकर , अंबर अग्रवाल समेत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीयजन भी शामिल हुए।
cg24
