"तेजस्वी यादव को अगर 20 महीने नहीं बल्कि 20 साल भी दे दिए जाएं, तब भी वे कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे।
राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा अपनी वादों को पूरा करने के लिए 20 महीने का समय मांगे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,
"तेजस्वी यादव को अगर 20 महीने नहीं बल्कि 20 साल भी दे दिए जाएं, तब भी वे कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। उनकी पार्टी (राजद) के 15 साल के शासन में बिहार को ‘जंगलराज’ में बदल दिया गया था। अगर वह शासन फिर लौटता है तो राज्य एक बार फिर लूटा जाएगा, माताओं-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं रहेगी, व्यापारियों की दुकानें सुरक्षित नहीं होंगी।
जो लोग जानवरों का चारा तक खा गए थे, सोचिए बाकी चीजों का क्या हाल करेंगे। जनता यह भली-भांति जानती है, इसलिए जंगलराज की वापसी कभी नहीं होगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।"
cg24
