बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपानीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी : देव
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपानीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी : देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने पटना जिले के बांकीपुर विस क्षेत्र में किया सघन जनसम्पर्क, पहले चरण के लिए प्रचार थमने के बाद किया जीत का दावा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के लिए चुनाव-प्रचार थमने के बाद बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत की दावा किया है। पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी बिहार के कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन उम्मीदवार हैं। मंगलवार को श्री देव ने पटना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और श्री नवीन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपानीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के उत्साह से यह तय है कि इस बार फिर से बिहार की जनता का आशीर्वाद एनडीए को मिल रहा है। बिहार विधानसभा के ये चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं हैं। लालू-राबड़ी की सरकार में किडनैपिंग, हत्या, लूट जैसे गैरकानूनी काम होते थे। लेकिन नीतीश कुमार ने इस धंधे पर रोक लगा दी और लालू के आतंक को समाप्त कर दिया। श्री देव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्तरहीन भाषणों में अब छठी मैया की पूजा को ड्रामा कहे जाने पर कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करते-करते अब छठ माता के अपमान पर उतर आए हैं। बिहार की जनता इस विधानसभा इस क़रार जवाब कांग्रेस को देगी
cg24
