मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर कलेक्टर को किया फोन, ट्रेन हादसे के संबंध में ली जानकारी
बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है।
बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है।
रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है।
cg24
