एसआईआर फॉर्म भरना जरूरी, न करें लापरवाही-विधायक सुनील सोनी

एसआईआर फॉर्म भरना जरूरी, न करें लापरवाही-विधायक  सुनील सोनी

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता साथियों से मेरा आग्रह है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (#SIR) अभियान के अंतर्गत चल रही प्रक्रिया में जरूर शामिल हों।
फॉर्म प्राप्त करने या भरने में कोई समस्या हो तो आप क्षेत्र में हमारे कार्यकर्ता साथियों से संपर्क कर सहायता ले सकते हैं, पार्षदों से सहायता ले सकते हैं यदि फिर भी कोई समस्या हो तो मुझसे भी संपर्क कर सकते हैं।
यह अभियान देश में लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, इसमें हम सभी की सहभागिता आवश्यक है इसलिए आप स्वयं भी फॉर्म भर के इसमें सहभागी बनें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।