बस्तर ब्लॉक के कोलियापारा क्रिकेट फाइनल में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे बस्तर सांसद
बस्तर ब्लॉक के कोलियापारा क्रिकेट फाइनल में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे बस्तर सांसद
जगदलपुर: बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने आज बस्तर के कोलियापारा में आयोजित एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना और खिलाड़ियों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया।
सांसद महेश कश्यप ने फाइनल मैच के रोमांचक समापन के बाद उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
सांसद महेश कश्यप ने कहा खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और हार जीत को स्वीकार करने की सीख देता है। हमें याद रखना चाहिए कि जीत ही नहीं, बल्कि हार से भी हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। खेल के मैदान पर जो खिलाड़ी आपसी सद्भाव और मेहनत का परिचय देते हैं, वे जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं।
फाइनल मैच में शामिल होने के साथ साथ, सांसद कश्यप ने कोलियापारा के स्थानीय नागरिकों के साथ सहज और खुली चर्चा की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द उनके निवारण के लिए निर्देश भी दिएl
cg24
