ग्राम ओण्डरी में जिला स्तरीय पशु मेला, प्रदर्शनी एवं किसान मेला सम्पन्न

ग्राम ओण्डरी में जिला स्तरीय पशु मेला, प्रदर्शनी एवं किसान मेला सम्पन्न
ग्राम ओण्डरी में जिला स्तरीय पशु मेला, प्रदर्शनी एवं किसान मेला सम्पन्न


 
माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम ओण्डरी में पशु पालन विभाग द्वारा जिला स्तरीय पशु मेला-उत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता तथा कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय जैविक एवं तिलहन किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम ओण्डरी में सीसी सड़क निर्माण कार्य (200 मीटर, लागत 6 लाख रुपये) एवं प्रज्ञा मण्डल के पास सांस्कृतिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य (विधायक निधि, लागत 2.50 लाख रुपये) का भूमिपूजन किया।

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पशुपालन एवं जैविक खेती किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती हेतु पशुपालन, जैविक खेती एवं तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे मेलों के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों, उन्नत नस्लों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होती है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप,  नंदलाल राठौर, जनपद पंचायत माकड़ी अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल,  मेघलाल पोयाम (सभापति, कृषि स्थायी समिति) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद पंचायत सदस्यगण श्रीमती भगवती नेताम, मेषलाल पोयाम, श्रीमती विद्या नेताम, श्रीमती अनीता मरकाम,  पन्नालाल नेताम,  आनंद पटेल,  रामलाल नेताम, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती चन्द्रवती मरकाम,  रामलाल मंडावी, श्रीमती हेमलता मरकाम, श्रीमती गायत्री नेताम,  बिरेन्द्र प्रधान,  मनोज नेताम, श्रीमती मुगबती नेताम, श्रीमती निलिमा प्रभाकर, चन्द्र बघेल,  महेश नेताम,  बालकुंवर प्रधान,  कृष्णा पोयम,   बैसाखु कोर्राम,  दिनेश नेताम,  धनंजू मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।