नितिन नबीन के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेपी नड्डा ने कहा

नितिन नबीन के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेपी नड्डा ने कहा

नितिन नबीन के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेपी नड्डा ने कहा,  आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान नितिन नबीन पदभार संभाल रहे हैं. मेरी ओर से बहुत शुभकामनाएं. ये महान पार्टी जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में आगे बढ़ने का मौका मिला. दीनदयाल उपाध्याय जी के नेत्तृत्व में देशभर में विकसित होने का मौका मिला. ऐसी पार्टी के 12 वें अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है आपको बधाई और शुभकामनाएं. सबको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं. आपने पार्टी को चलाने के लिए हो सहयोग दिया उसके लिए धन्यवाद. प्रधानमंत्री जी को विशेष धन्यवाद हर मौके पर संभालकर मुझे कार्य करने का मौका दिया.