नितिन नबीन के साथ भाजपा के नवीन युग की शुरुआत,भाजपा ने हमेशा युवा ऊर्जा को महत्व दिया है - रंजना साहू

नितिन नबीन के साथ भाजपा के नवीन युग की शुरुआत,भाजपा ने हमेशा युवा ऊर्जा को महत्व दिया है - रंजना साहू

नितिन नबीन के साथ भाजपा के नवीन युग की शुरुआत,भाजपा ने हमेशा युवा ऊर्जा को महत्व दिया है - रंजना साहू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन निर्वाचित हुए,संगठन के नियमित प्रक्रिया के तहत उनका चयन हुआ और मंगलवार सुबह उन्होंने पदभार ग्रहण किया,विदित हो कि नितिन नबीन कई वर्षों से छत्तीसगढ़ भाजपा में सह प्रभारी और उसके बाद प्रभारी के रूप में जारी कर रहे थे,इसलिए छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं का उनसे विशेष जुड़ाव रहा है,उनकी आधिकारिक रूप से अध्यक्ष बनने पर हर व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा हम छत्तीसगढ़वासियों को श्री नितिन नबीन जी के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे जीवंतता, सहजता, विनम्रता के साथ बड़े-बड़े निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। निश्चित रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ऐसा नेतृत्व मिलना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के लिए और पूरे देश के लिए गौरव की बात होगी।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन जी का संगठन कौशल भारतीय जनता पार्टी को जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को नई दिशा प्रदान करेगा। साथ ही भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और संगठन के विचारों को वे अधिक दृढ़ता से जन - जन तक पहुँचाएंगे।