राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा और विधायक सुश्री उसेंडी ने किया लोकार्पण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरुआत की है। इसी जनजातीय दिवस की शुरुआत कर प्रकार जनजातीय समाज के गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने जिले की शिल्पकला की सराहना करते हुए कहा कि कोंडागांव का हुनर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि नई योजना विकसित भारत जीरामजी के उद्देश्य और लाभ के बारे में बताया। नए महतारी सदन भवन के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल लखपति दीदी की पहल शुरू की है।
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने केंद्र सरकार की विकसित भारत जीरामजी योजना के बारे विस्तृत जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीणों के आजीविका और रोजगार देने दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से जल संचयन के कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और आजीविज और रोजगार के साथ गांव का विकास होगा।
कार्यक्रम में 12 समूह को मिला सीड लाइसेंस
छत्तीसगढ़ में पहली बार बिहान समूह की महिलाओं द्वारा आजीविक सेवा केंद्र में 12 संगठन को सीड लाइसेंस प्राप्त हुआ है। जिससे वो अपने संगठन के क्षेत्र में कृषि सखी के माध्यम से सुविधाएं दे पाएंगी। इसी प्रकार 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 04 दिव्यांगगजनों को सहायक उपकरण और 04 लखपति दीदी को पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत माकड़ी अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा नाग, नन्दलाल राठौर, श्रीमती रदमा बघेल, श्रीमती भगवती कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना श्रीमती सूरज नेताम, श्रीमती हिना श्रीवास्तव, सुश्री सोनामणि पोयाम सहित जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
cg24
