कोंडागांव : शा. उच्च. माध्यमिक विद्यालय ईसलनार के 19 छात्राओं को मिला सायकल
कोंडागांव : शा. उच्च. माध्यमिक विद्यालय ईसलनार के 19 छात्राओं को मिला सायकल
श्री जैनलाल कोर्राम सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने निरूशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना अंतर्गत आज ग्राम पंचायत ईसलनार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 19 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। ग्राम इसलनार में पांच लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
साथ ही कैरम, बॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट किट आदि अन्य आवश्यक खेल सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया, इनमें जैतराम सोरी को श्रवण यंत्र, चौतीबाई को छड़ी और बाइसराम को ट्राइसिकल मिला।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, संतोष पात्र, श्रीमती रीना सोरी, धनजू मरकाम, विक्रम सोरी, मीनू मरकाम और अजमिला सोरी और जैनलाल कोर्राम सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
cg24
