सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं सतनाम गुरु खुशवंत साहब

सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं सतनाम गुरु खुशवंत साहब

सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं सतनाम गुरु खुशवंत साहब

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के पुष्पवाटिका में प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं सतनाम गुरु खुशवंत साहब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तीन वर्षों से आयोजित हो रहे इस आयोजन में सतनामी समाज के युवक-युवतियों सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दरअसल, 8 फरवरी को सारंगढ़ के पुष्पवाटिका में आयोजित इस सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहब का समाज के लोगों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। मंच से युवक-युवतियों का परिचय कराया गया, वहीं विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में करीब 200 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जिसमें जैतखंभ में 6 जोड़ों ने परिक्रमा कर विवाह संपन्न किया।

वही मंत्री खुशवंत साहब ने कहा कि विवाह जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय है, जिसे सोच-समझकर लेना चाहिए। जीवनसाथी चुनने में माता-पिता के मार्गदर्शन को अहम बताया और आयोजन समिति को इस सामाजिक पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।