सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना व मध्यान्ह भोजन योजना की विस्तृत समीक्षा की

सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना व मध्यान्ह भोजन योजना की विस्तृत समीक्षा की
छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने कोंडागांव जिले का किया दौरा
 
सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना व मध्यान्ह भोजन योजना की विस्तृत समीक्षा की

 छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा द्वारा कोंडागांव जिले में 18 फरवरी को प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट स्थिति सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना तथा शासकीय आश्रम तथा छात्रावास को बीपीएल दर पर प्रदाय खाद्यान्न भोजन की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में माह फरवरी और मार्च हेतु जिले की सभी उचित मूल्य  दुकानों में खाद्यान्न के भंडारण की गहन समीक्षा कर माह फरवरी हेतु शेष दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण 07 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश आयोग के अध्यक्ष द्वारा दिए गए। सभी खाद्य निरीक्षको द्वारा दुकानों का निरीक्षण और प्राप्त शिकायत का तत्परता से पूर्ण निराकरण करने, दुकानों की निगरानी समिति को कार्यशील बनाने  तथा इसके सदस्यों के मोबाईल नंबर सभी दुकानों में प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिले के ऐसे सभी स्कूल जहां रसोईया हड़ताल के कारण मध्यान्न भोजन योजना प्रभावित हुई है उन्हें तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। जिले के सभी बालक छात्रावास की विशेषकर साफ़-सफाई एवं भोजन व्यवस्था की विशेष निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के सतत निरीक्षण और बच्चों की उपस्थिति रिपोर्टिंग व्यवस्था को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए गए।
सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र तथा छात्रावास में फोर्टीफाईड चावल को पकाने की सही विधि और उपभोग के लाभ की जानकारी हेतु संबंधित को प्रशिक्षण दिए जाने, प्रति डाइट अनुसार खाद्यान्न पात्रता प्रदर्शित करने तथा शिकायत और सुझाव हेतु खाद्य आयोग के काल सेंटर नंबर को स्थाई रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश आयोग के अध्यक्ष द्वारा दिए गए।

        उपरोक्त बैठक के पूर्व राज्य खाद्य आयोग के दल द्वारा अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, माकड़ी और बालक छात्रावास, शामपुर  का निरीक्षण किया गया । कन्या छात्रावास में व्यवस्था बेहतर पाई गई जबकि बालक छात्रावास, शामपुर में छात्रों से चर्चा उपरांत  दाल  और सब्जी की गुणवत्ता में सुधार, साफ़-सफाई की व्यवस्था में सुधार तथा प्रति डाइट अनुसार खाद्यान्न की पात्रता तथा खाद्य आयोग के काल सेंटर नंबर को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
 उचित मूल्य दुकान,माकड़ी में  हितग्राहियों से हुई चर्चा में दुकान नियमित रूप से खुलने और उन्हें प्रत्येक माह निशुल्क चावल, नमक, चना, गुड़, शक्कर प्राप्त होने की जानकारी दी गई। जबकि झाकरपारा में संचालित दुकान में खाद्यान्न का तत्काल भंडारण कर वितरण के निर्देश दिए गए।
 इसके पश्चात आयोग के दल द्वारा
  आंगनबाडी केन्द्र, झाकरपारा का निरीक्षण आयोग के दल द्वारा किया गया जहां उपस्थित 14 बच्चों से चर्चा कर उन्हें नियमित नाश्ता एवं भोजन की जानकारी ली गई तथा केन्द्र की व्यवस्था संतोषजनक पाई। आयोग के अध्यक्ष द्वारा फोर्टीफाईड चावल को बिना पसाये  बनाने के साथ शिकायत हेतु खाद्य विभाग के काल सेंटर की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए ।  
    अंत में आयोग के दल द्वारा शामपुर में संचालित स्कूल का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों से चर्चाकर मध्यान्न भोजन के रसोईया हड़ताल से प्रभावित होने संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा इस तथा ऐसे जिले में प्रभावित अन्य सभी स्कूलों में अविलंब मध्यान्ह भोजन संचालित करने के निर्देश दिए गए।
जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई, छ.ग.राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव श्री राजीव कुमार जायसवाल,  खाद्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, कार्यक्रम अधिकारी, महिला एंव बाल विकास विभाग,  जिला शिक्षा अधिकारी सहित, जिला प्रबंधक नान उपस्थित रहे।