धरमलाल कौशिक के बड़े  भाई के अंतिम दर्शन में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित विधायक,  कई नेता एवं कार्यकर्तागण

धरमलाल कौशिक के बड़े  भाई के अंतिम दर्शन में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित विधायक,  कई नेता एवं कार्यकर्तागण

श्री धरमलाल कौशिक के बड़े  भाई के अंतिम दर्शन में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित विधायक,  कई नेता एवं कार्यकर्तागण

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्व. भुलाऊ प्रसाद कौशिक जी का दिनांक 30 मार्च को प्रातः 5 बजे स्वास्थ्यगत कारणों से निधन हो गया।  जिससे पूरे बिलासपुर अंचल में शोक की लहर फैल गयी। निधन की सूचना मिलते ही उनके निज निवास पहुंचकर अंतिम विदाई में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, राज्य सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में आम नागरिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि गांव पहुंचे। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और कौशिक परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  इस दुःखद घड़ी में श्री कौशिक ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े भाई का स्नेह, उनका मार्गदर्शन और उनके जीवन के संस्कार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उनका सरल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।