श्री जगन्नाथ महाप्रभु के श्रीचरणों में राष्ट्रहित, जनकल्याण एवं यशस्वी नेतृत्व के लिए विशेष पूजा-अर्चना
श्री जगन्नाथ महाप्रभु के श्रीचरणों में राष्ट्रहित, जनकल्याण एवं यशस्वी नेतृत्व के लिए विशेष पूजा-अर्चना
हम सभी के लिए यह अत्यंत गौरव, हर्ष एवं प्रेरणा का विषय है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 स्वर्णिम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं।

इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, वैश्विक प्रतिष्ठा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं अथक परिश्रम से आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
इन्हीं ऐतिहासिक एवं गौरवशाली 12 वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं निरंतर राष्ट्रसेवा हेतु भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के श्रीचरणों में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
दिनांक : 10 जून 2026 (बुधवार)
समय : प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
???? स्थान : श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर, रायपुर
इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय रमेश सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधिगण तथा सभी देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु सादर आमंत्रित एवं अपेक्षित हैं।
आइए, हम सभी एकजुट होकर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु से प्रार्थना करें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, ऊर्जा एवं सामर्थ्य प्रदान करें ताकि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, समृद्धि और विश्वगुरु बनने के पथ पर अग्रसर रहे।
आप सभी की स्नेहिल एवं गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएगी।

cg24 
