कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा कोरबा, 12 विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ की नवीन स्वीकृति

कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा कोरबा, 12 विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ की नवीन स्वीकृति

कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा कोरबा, 12 विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ की नवीन स्वीकृति

   0 शहर के विभिन्न वार्डों में नाली, सामुदायिक भवन, घाट, शेड और सौंदर्यीकरण के होंगे कार्य
   फोटो 
कोरबा। कोरबा नगर के विकास को लगातार गति मिल रही है। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से नगर के विभिन्न वार्डों में 12 विकास कार्यों के लिए कुल 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन कार्यों से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ नागरिकों को बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी।
    इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से कोरबा नगर के विभिन्न वार्डों में जल निकासी व्यवस्था, सामुदायिक सुविधाओं, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए अधोसंरचना तथा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को मजबूती मिलेगी। 

इन कार्यों को मिली स्वीकृति

1. वार्ड क्रमांक 44, नेहरूनगर बालको
शिव बालक तोमर के घर से सुरेन्द्र के घर तक आरसीसी कवर्ड नाली एवं कलवर्ट निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत।

2. वार्ड क्रमांक 07, खांटी मोहल्ला
शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति।

3. वार्ड क्रमांक 07, धनुवारपारा गढ़ी मोहल्ला
नदी किनारे घाट निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।

4. वार्ड क्रमांक 58, साडा कॉलोनी दर्री
कबीर भवन के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।

5. वार्ड क्रमांक 26, पं. रविशंकर शुक्ल नगर
कृष्णानगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर के पास बाउंड्रीवॉल एवं अन्य विस्तार कार्य के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत।

6. वार्ड क्रमांक 36, रिसदी
राजवाड़े दुकान के समीप पंडाल के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।

7. वार्ड क्रमांक 28, बुधवारी
साईं गजानन मंदिर के पास डोम शेड निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत।

8. वार्ड क्रमांक 60, दर्री टांगामार
कोटवार घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।

9. वार्ड क्रमांक 41, डुग्गूपारा बालको
उबकापारा तालाब का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विस्तार कार्य के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत।

10. वार्ड क्रमांक 15, पंप हाउस
झरनापारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत।

11. वार्ड क्रमांक 31
राधा कृष्ण मंदिर के पास सामुदायिक भवन एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत।

12. वार्ड क्रमांक 08, मोतीसागर पारा
मुक्तिधाम के पास कलवर्ट एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत।