संयुक्त परिवार व्यवस्था को संजोने की आवश्यकतारू राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा
संयुक्त परिवार व्यवस्था को संजोने की आवश्यकतारू राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि वरिष्ठजन परिवार रूपी वृक्ष की मजबूत जड़ें होते हैं, जिनकी छांव और मार्गदर्शन से पूरा परिवार फलता-फूलता है। उन्होंने आज के एकल परिवार प्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिखरते संयुक्त परिवारों को संजोकर रखना समय की मांग है और युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेकर उनका आदर करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और वरिष्ठजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
खेलों में झलकी बचपन की उमंग, स्वास्थ्य शिविर और बस पास की सुविधा
समारोह का मुख्य आकर्षण बुजुर्गों के लिए आयोजित मनोरंजक गतिविधियां रहीं। कैरम और शतरंज प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे जोश और बचपन के उत्साह के साथ भाग लिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए बहुआयामी पहल भी देखने को मिली। इस कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाकर उपस्थित सभी वृद्धजनों का निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए मौके पर ही निःशुल्क बस पास बनाने की सुविधा प्रदान की गई।
इस आयोजन में पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष , जनपद उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य वृद्धजन उपस्थित थे।


