सुरक्षित शल्य चिकित्सा और बेहतर उपचार में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका अहम : विधायक पुरन्दर मिश्रा

सुरक्षित शल्य चिकित्सा और बेहतर उपचार में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका अहम : विधायक पुरन्दर मिश्रा

सुरक्षित शल्य चिकित्सा और बेहतर उपचार में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका अहम : विधायक पुरन्दर मिश्रा

विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर होटल बेबीलॉन इन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, चिकित्सकों के योगदान की सराहना की

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन इन में विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने एनेस्थीसिया विशेषज्ञों एवं चिकित्सा जगत से जुड़े सभी चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके सेवाभाव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि रोगियों की सुरक्षित शल्य चिकित्सा, बेहतर उपचार एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मरीज की शारीरिक स्थिति की निगरानी से लेकर शल्य चिकित्सा के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। चिकित्सकों का ज्ञान, अनुभव और समर्पण मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास को मजबूत करता है।

श्री मिश्रा ने विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर सभी एनेस्थीसिया विशेषज्ञों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सा जगत की भूमिका अतुलनीय है और चिकित्सकों की सेवाओं का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।