वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

 वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

विजयादशमी सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

रायगढ़ के नटवर स्कूल में स्टेशन चौक युवा समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर, 20 अक्टूबर 2026

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएंरायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएंरायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के नटवर स्कूल में स्टेशन चौक युवा समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होकर अधर्म और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विजयादशमी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज पूरा भारतवर्ष इस पर्व को घर-घर, गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले में उत्साह और उल्लास के साथ मना रहा है। यह पर्व केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव नहीं, बल्कि हमारे जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सदाचार को अपनाने का संदेश भी देता है।

श्री चौधरी ने कहा कि विजयादशमी हमें यह विश्वास दिलाती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन और चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, अंततः विजय सत्य, धर्म और न्याय की ही होती है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि विजयादशमी के इस पावन अवसर पर हम सभी प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें। समाज में अच्छाई, एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करें तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास में अपना योगदान दें।

रायगढ़ के नटवर स्कूल में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विजयादशमी पर्व को लेकर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।