रायपुर-कुरूद और रावघाट नई रेल सेवाओं का शुभारंभ: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी दशहरे की बधाई, कहा—'बस्तर को रेल से जोड़ना बनेगा ऐतिहासिक'

रायपुर 20 अक्टूबर 

केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ वासियों को नई ट्रेनों की सौगात दी,  वर्चुअल माध्यम से उन्होंने रायपुर कुरूद और रावघाट रायपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

रायपुर जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में 
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर-कुरूद और रावघाट रेल सेवाओं के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई रेल सेवाओं के प्रारंभ और रेल लाइनों के विस्तार से छत्तीसगढ़ में रेल आवागमन सुगम होगा। उन्होंने बताया कि रायपुर-कुरूद ट्रेन का विस्तार शीघ्र ही धमतरी तक किया जाएगा। इसके साथ ही रावघाट रेल लाइन आने वाले वर्षों में जगदलपुर तक पहुंचेगी, जिससे बस्तर सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ेगा और यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगी।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ को रेलवे के क्षेत्र में 300 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष मिलते थे आज 7000 करोड़ रुपए से अधिक प्रतिवर्ष मिल रहे हैं।
अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लगभग ₹51,000 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।