CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे किसानों की वर्षा जल पर निर्भरता कम करने, कृषि उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण क्षेत्र में उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सिंचाई क्षमता के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस परियोजना के माध्यम से वर्षा जल का संचयन कर उसका कृषि कार्यों में उपयोग किया जा सकेगा। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और खेती-किसानी से जुड़ी कठिनाइयों को कम करने में सहायता मिलेगी। एनीकट के साथ काजवे का निर्माण होने से स्थानीय आवागमन की सुविधा में भी सुधार होने की उम्मीद है।
editor 

