सफल हुई रणनीति व्यापारी एकता पैनल की
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के त्रेवार्सिक चुनाव में व्यापारी एकता पैनल की ऐतेहासिक जीत हुई | जय व्यापर पैनल का घमंड चकनाचूर हुआ |
सफल हुई रणनीति व्यापारी एकता पैनल की
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के त्रेवार्सिक चुनाव में व्यापारी एकता पैनल की ऐतेहासिक जीत हुई | जय व्यापर पैनल का घमंड चकनाचूर हुआ |
व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्री श्रीचंद सुन्दरानी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में जय व्यापार पैनल के द्वारा अपने आप को स्थापित करने के लिए मुट्ठी भर व्यापारियों की उपस्थिति में गलत ढंग से संविधान संशोधन कराकर चेम्बर चुनाव जीतना चाहते थे |
व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी एवं उनके दो सहयोगी श्री शिव ग्वालानी एवं श्री वासु जोतवानी ने उस संविधान संशोधन को चुनौती दी और संविधान संशोधन को उद्योग विभाग के सचिव द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध ठहराया जिसके कारण अमर पारवानी चुनाव मैदान से बेदखल हुए | व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने बताया कि जय व्यापार पैनल के लोग घमंड में चूर थे वह बार-बार यह बात दोहराते थे कि व्यापारी एकता पैनल के पास न अध्यक्ष प्रत्याशी है न महामंत्री का प्रत्याशी है , न कोषाध्यक्ष का प्रत्याशी है और ना ही इनके पास कोई उम्मीदवार है वे बार- बार इस बात को कहते थे कि जय वयापार पैनल के पास 80% मतदाता है और व्यापारी एकता पैनल के पास मात्र 20% मतदाता हैं | लेकिन दो जिलों में हुए चुनाव रायगढ़ और महासमुंद ने यह साबित कर दिया की आज भी व्यापारी समाज के दिलों – दिमाग पर व्यापारी एकता पैनल छाया हुआ है | व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतीश थौरानी एवं कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार निकेश बरडिया ये दोनों व्यापारी एकता पैनल के घोषित प्रत्याशी थे लेकिन दोनों पैनल का समर्थन होने के कारण निर्दलीय नामांकन भरकर निर्विरोध जीते इसके अलावा अनेक जिलों में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी निर्विरोध जीतकर आये |
इन्होने तो पुरे 4 साल पूर्ववत कांग्रेस सरकार की चापलूसी में ही व्यतीत किये इन्होने व्यापारी हित में कोई काम नहीं किया |
प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य जिलों में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध जीत दर्ज की वहीँ आज मतदान से निर्वाचित हुए दो जिलों के पदाधिकारी भी व्यापारी एकता पैनल के जीते निश्चित रूप से जय व्यापार पैनल के पदाधिकारियों का घमंड टूटा है |
cg24
