चेंबर के इतिहास से पहली बार भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

सतीश थोरानी ने कहा अब सब पैनल खत्म सिर्फ चैंबर पैनल रहेगा हम सब साथ साथ है।

चेंबर के इतिहास से पहली बार भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ
चेंबर के इतिहास से पहली बार भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील कुमार सोनी, अध्यक्ष, राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण भूपेंद्र सवन्नी, कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ नंदन जैन, महंत गोदड़ी वाला धाम देवपुरी अम्मा मीरा देवी, संत शदाणी दरबार देवपुरी युधिष्ठिर लाल, साईं लाल दास जी, चकर भाटा बिलासपुर, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड डॉ. सलीम राज, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी छतीसगढ़ केदार गुप्ता पूर्व चेंबर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, अमर पारवानी के  विशिष्ट आतिथ्य में चेंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली द्वारा शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर तरल मोदी, सरल मोदी, खूबचंद पारख, ललित जयसिंह, अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, राजेश वासवानी, चेतन तारवानी, योगेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, शंकर बजाज, जितेंद्र जोशी, विनय बजाज, राज थौरानी, राजेश थौरानी, अमित जीवन, धनेश मटलानी, विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, त्रिलोक चंद्र बरडिया, खूबचंद पारख, हरकिशन सिंह साहनी, शिव ग्वालानी, शांतिलाल बरडिया, अशोक बरडिया, विनोद तलरेजा, जसप्रीत सलूजा, दिलीप इसरानी, राजेश निमाणी, राजेश थोरानी, संजय कानूगा, अशोक मलानी, चंदर विधानी, विक्की लोहाना, मयूर थोरानी, भरत प्रधानी, अशोक छेतीजा, जगदीश भवनानी, भीमन तारवानी, हरीश शोभवानी,विक्की टेकवानी, राजेश ठाकुर सहित विभिन्न पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में व्यापारिगण इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। 

छत्तीसगढ़ के 33 प्रशासनिक जिलों में से नारायणपुर को छोड़कर 32 जिलों में चेंबर के कुल 27480 सदस्य हैं। 7 जिले बलरामपुर, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर में सदस्यों की संख्या 50 से कम होने से चेंबर संविधान अनुसार इन जिलों में उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव नहीं हुए।

इस प्रकार 25 जिले और भिलाई को चेंबर संविधान में चेंबर जिला का दर्जा दिए जाने से कुल 26 जिलों में चुनाव प्रक्रिया फ़रवरी से चल रही थी। इनमें से महासमुंद और रायगढ़ में ही मतदान द्वारा निर्वाचन हुआ। वहीं गोरेला - पेंड्रा - मरवाही, जशपुर और कबीरधाम जिला में उपाध्यक्ष और मंत्री का नामांकन ही निरंक रहे, इसी प्रकार कोरबा जिला, सरगुजा और सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिला में जिला मंत्री पद पर भी नामांकन निरंक रहा। जिसके कारण 9 पद निरंक रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची

प्रदेश अध्यक्ष:- सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री: अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष: निकेश बरडिया.

चेंबर उपाध्यक्ष जिला रायपुर:- लोकेश जैन, निलेश मूंदड़ा, शंकर बजाज, टी.श्रीनिवास रेड्डी,

                                        राज कुमार तारवानी, मनोज कुमार जैन, कन्हैयालाल गुप्ता,

                                            अशोक अग्रवाल.

चेंबर मंत्री जिला रायपुर:- रविन्द्र सिंह चावला,  अमर बरलोटा, दीपक विधानी, भरत पमनानी,

                                      राकेश वाधवानी प्रशांत गुप्ता, कांति पटेल, आकाश धावना.

बालोद जिला उपाध्यक्ष:- संजोग टावरी, बालोद जिला मंत्री:- स्वाधीन जैन,

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला उपाध्यक्ष:- पंकज जैन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मंत्री :-    संजीव कुमार ताम्रकार.

कांकेर जिला उपाध्यक्ष:- अशोक कुमार राठी, कांकेर जिला मंत्री:- महेश कुमार भोजवानी,   

कोरबा जिला उपाध्यक्ष:- जगदीश सोनी, कोरबा जिला मंत्री:- नामांकन निरस्त होने से पद रिक्त रहा,

कोरिया जिला उपाध्यक्ष:- अजय कुमार गुप्ता , कोरिया जिला मंत्री:- शैलेंद्र शर्मा,   

गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष:- अशोक सिंह राजपूत ,गरियाबंद जिला मंत्री:- अरुण कुमार मिश्रा,     

दंतेवाड़ा जिला उपाध्यक्ष:- ओमप्रकाश सोनी, दंतेवाड़ा जिला मंत्री:- डूंगरमल सोनी,        

दुर्ग जिला उपाध्यक्ष:- अशोक राठी, दुर्ग जिला मंत्री:- दीपक चोपड़ा,

धमतरी जिला उपाध्यक्ष:- दिनेश कुमार रोहरा , धमतरी जिला मंत्री:- आलोक पांडे,

बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष:- नवदीप सिंह अरोरा, बिलासपुर जिला मंत्री:- अनिल वाधवानी,

बेमेतरा जिला उपाध्यक्ष:- केशव मोटवानी ,बेमेतरा जिला मंत्री:- चंदन सोनी,

बलोदाबाजार भाटापारा जिला उपाध्यक्ष:- श्रीचंद छाबड़िया, बलोदाबाजार भाटापारा जिला मंत्री:- सुभाष भट्टर,

भिलाई जिला उपाध्यक्ष:- अनिल अग्रवाल , भिलाई जिला मंत्री:- मनोहर कृष्णानी,

मुंगेली जिला उपाध्यक्ष:- प्रेम आर्य, मुंगेली जिला मंत्री:- प्रवीण वैष्णव,

राजनांदगांव जिला उपाध्यक्ष:- आलोक बिंदल, राजनांदगांव जिला मंत्री:- तरुण लहरवानी,

जांजगीर चांपा जिला उपाध्यक्ष:- विशाल केडिया , जांजगीर चांपा जिला मंत्री:- दीपक पालीवाल,

सक्ति जिला उपाध्यक्ष:- शंकर लाल अग्रवाल, सक्ति जिला मंत्री:- दिनेश शर्मा,

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला उपाध्यक्ष:- मुकेश कुमार अग्रवाल, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मंत्री:- नामांकन नहीं होने से पद रिक्त रहा.

सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष:- अशोक कुमार अग्रवाल , सूरजपुर जिला मंत्री:- रौनक जैन,

रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष:- सुशील रामदास अग्रवाल, रायगढ़ जिला मंत्री:-  शक्ति अग्रवाल,

सरगुजा जिला उपाध्यक्ष:- मतदान निरंक होने से पद रिक्त रहा. सरगुजा जिला मंत्री:- गोपाल अग्रवाल,

महासमुंद जिला उपाध्यक्ष:- प्रवीण अग्रवाल, महासमुंद जिला मंत्री:- जितेंद्र कुमार चंद्राकर,