राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेम्बर भवन में ध्वजारोहण संपन्न

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेम्बर भवन में ध्वजारोहण संपन्न

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेम्बर भवन में ध्वजारोहण संपन्न
आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को चेम्बर भवन में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चेम्बर भवन में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।समारोह के दौरान चेम्बर के कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया द्वारा ठीक सुबह 9:30 बजे सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़े होकर अपनी देशभक्ति की भावना प्रकट की।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में निकेश बरडिया ने समस्त व्यापारी जगत एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं और चेम्बर की एकजुटता व व्यापारिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। अपने संदेश में उन्होंने देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नमन करते हुए राष्ट्र के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "व्यापार जगत देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहना है। समारोह में चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्यगण और कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर  चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, पूर्व अध्यक्ष जैन जितेन्द्र बरलोटा, संरक्षक लालचंद गुलवानी, सलाहकार लखमशी पटेल, सरल मोदी, छगन लाल मूंदड़ा, मोहनलाल तेजवानी, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा, वाइस चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, बिनय बजाज, कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, विकास आहूजा,  उपाध्यक्ष- वासुदेव जोतवानी, प्रकाश लालवानी, तनेश आहूजा,सुदेश मध्यान, शांतिलाल बरड़िया, जयचंद नवानी, दीपचंद कोटड़िया, राजीव खत्री, हरीराम तलरेजा,महेन्द्र बागरोड़िया, दिनेश अठवानी, राज कुमार राठी, अमरदास खट्टर, नरेन्द्र हरचंदानी, राजेश पोपटानी, राजेश गुरनानी, गोपाल चावला,   मंत्री-   निखिल जावेरी, नितेश अग्रवाल, जनक वाधवानी, आलोक शर्मा, अमर बरलोटा, राहुल खूबचंदानी, दौलत परयानी, अमित चावला, प्रेमप्रकाश मध्यानी, राजेन्द्र पारख, विकास पंजवानी, सतीश बागड़ी, विनोद पाहवा,  संजय जैन, करण मदनानी, महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, सोमा घोष, हेमल शाह, एसोसियेशन अध्यक्ष व पदाधिकारी - योगेश भानुशाली (सचिव रायपुर बारदाना व्यापारी संघ), रायपुर सायकल मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार जैन, सचिव हरीश संतवानी, शिव शक्ति व्यापारी संघ महासचिव सुरेश गंगवानी, बीरगांव व्यापारी संघ अध्यक्ष रमाशंकर देवांगन, सचिव नारायणसेन, सदस्य रविकांत तिवारी, रायपुर एसोसिएशन ऑफ एल्यूमिनियम मर्चेंट अध्यक्ष जय किशन मटलानी, छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष मिश्रा, सचिव रितेश खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ पान व्यापारी संघ अध्यक्ष दिलीप पंसारी, छत्तीसगढ़ साबुन निर्माता संघ अध्यक्ष हेमराज कृपलानी, डूमर तराई व्यापारी कल्याण संघ महामंत्री गोविंद माहेश्वरी, थोक अनाज व्यवसाई कल्याण संघ सचिव प्रकाश अग्रवाल, सदस्य आलोक सोनी, पवन वाधवा, घनश्याम होतवानी, गोपीचंद मोटवानी, निखिल पांड्या, दीपक जैन, सतीश श्रीवास्तव, विजय जैन, स्वास्तिक जैन, कृष्णा राव,  हर्ष बडालिया, सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।