छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में ”उद्यम से विरासत तक” सीखने के सत्र का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में ”उद्यम से विरासत तक” सीखने के सत्र का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में
”उद्यम से विरासत तक” सीखने के सत्र का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापारियों और उद्यमियों के मार्गदर्शन के लिए एक विशेष सीखने के सत्र ”उद्यम से विरासत तक” (From Enterprise to Legacy) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम व्यवसाय विस्तार, राष्ट्र निर्माण और ब्रांड निर्माण के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। यह विशेष सत्र 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक होटल बेबीलाॅन इन, जेल रोड, रायपुर में आयोजित होगा।  

इस सत्र में दो मुख्य वक्ता अपने अनुभवों और विशेषज्ञता से उपस्थितजनों का मार्गदर्शन करेंगे।
श्री विक्रम लिमसे (निदेशक, PSAC &  Associates एवं संस्थापक - हेलिकॉन कंसल्टिंग) अपने विषय "Catalysts of Growth-Unlocking the Next Level ofGrwoth" पर जानकारी देंगे, जिसमें वे वर्तमान व्यवसाय का विस्तार करने, भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने और ब्रांड निर्माण के महत्व पर चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में सीए संजीव अग्रवाल (पार्टनर -  PSAC &  Associates रायपुर) अपने विषय "Future Profing Your Business - Succession Strategies That Work" के तहत व्यवसाय उत्तराधिकार योजना और बिजनेस को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी देंगे।
 
कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी ने व्यापारियों को प्रेरित करते हुए कहा, ”व्यवसाय केवल आज के मुनाफे तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे एक ऐसी सुदृढ़ विरासत बनना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सफलता की नींव रखे। सही रणनीति, ब्रांड बिल्डिंग और दूरदर्शी सोच से ही हम अपने स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। मेरा सभी व्यापारी भाइयों और उद्यमियों से आग्रह है कि इस सत्र में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विशेषज्ञता का लाभ उठाएं और अपने उद्यम को एक अमर विरासत का रूप दें।”