कलेक्टर ने निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को मंडी परिसर में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम तथा बड़े कनेरा मार्ग में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिनी स्टेडियम निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बड़े कनेरा रोड स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी वार्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएम श्री विद्यालय परिसर में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए प्राथमिक स्तर की कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शीघ्र करने को भी कहा।
कलेक्टर ने श्री राम मंदिर के समीप स्थित तालाब एवं गार्डन का भी निरीक्षण कर साफ सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, तहसीलदार मनोज रावटे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

