गृह मंत्री का अपने विभाग पर नियंत्रण नहीं - दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में घटी तीन घटनाएं बताती है कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। पहली घटना बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है।
दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई, उनकी मौजूदगी में कमरे में तोड़-फोड़ हुई। वे जान बचाकर वहां से भागी। कितना शर्मनाक है कि सरकार एक महिला कलाकार को सुरक्षा नहीं दे पाई।
तीसरी घटना रायपुर साइंस कॉलेज में देखने को मिली जहां हॉस्टल के छात्रों पर सरेआम लाठियों और तलवार से हमला हुए, बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए, पुलिस और सरकार बेचारी बनी हुई है। यह घटनाएं बताती है कि विष्णु के सुशासन में न इलाज मिल पा रहा है, न छात्र सुरक्षित है और न ही महिलाएं सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री डायलाग देते हैं, पुलिस के डर से अपराधी थर-थर कांपे।
साय जी छत्तीसगढ़ में उल्टा हो रहा, पुलिस को देख कर अपराधियों के हौसले बढ़ जाते है। नशा बेचने के सभी अड्डो पर आपकी पुलिस और पीसीआर वैन वसूली करते दिख जायेगी।
गृह मंत्री का अपने विभाग पर नियंत्रण नहीं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल एसपी कांफ्रेंस के दौरान गृह मंत्री और महासमुंद एसपी के बीच नोकझोंक की खबरे आई थी। इस खबर से साफ हो गया कि गृह मंत्री अपना विभाग संभाल पाने में नाकामयाब साबित हो रहे है। गृहमंत्री विजय शर्मा की बात उनके विभागीय अधिकारी नहीं सुन रहे। एसपी सवाल का जवाब देने के बजाय गृह मंत्री से नोक झोंक कर रहे हैं। जो पुलिस अधिकारी गृहमंत्री की नहीं सुन रहे वे जनता की क्या सुनेंगे ? इसीलिए अपराध बढ़ रहे हैं। जनता के साथ थानों में बदसलूकी हो रही है। एफआईआर लिखने पैसा मांगा जा रहा है। गृह मंत्री विजय शर्मा को एसपी कॉन्फ्रेंस में हुई नोकझोंक के बाद तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, गृह विभाग संभालना उनके बस में नहीं है।
बलौदाबाजार में पीड़ित युवक पर एफआईआर पुलिस की निरंकुश
राज्य से 9 महीने में 667 नाबालिक बच्चे, 14064 महिलाएं गायब
पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति दे दिया
cg24
