गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में हवन - कन्हैया
गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में हवन - कन्हैया
हवन-पूजन कर प्रदेश सरकार से बढ़ी दरें वापस लेने की मांग
रायपुर । छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन दरों में की गई भारी भरकम बढ़ोतरी के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में पुरानी बस्ती स्थित महिला समृद्धि बाजार परिसर के हनुमान जी मंदिर में हवन–पूजन किया गया।
हवन के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने तथा बढ़ी हुई गाइडलाइन दरों को तत्काल वापस लेने की प्रार्थना की गई।
कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि गाइडलाइन दरों में की गई यह बढ़ोतरी आम जनता, मध्यम वर्ग, छोटे व्यवसायियों और युवाओं के लिए भारी परेशानी का कारण बनी है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रायपुर प्रवास पर हैं, इसलिए हवन-पूजन के माध्यम से यह संदेश सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है । उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस जन किसी भी कीमत पर आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को स्वीकार नहीं करेंगे और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें वापस नहीं ली जातीं।
हवन में प्रमुख रूप से सर्वश्री सत्यनारायण नायक,
श्रीमती भुवनेश्वरी डहरिया, अतुल रघुवंशी, मनोज सोनकर, सुरेश बाफना, मनोज पाल, मुकुंद कागदेलवार, शरद गुप्ता, शंकर लाल सेन, रवि शर्मा, राजेश त्रिवेदी, मोहम्मद सिद्दीक, विजय बाफना, पुरुषोत्तम शर्मा, महावीर देवांगन, मुल्क राज शर्मा, हरीश साहू, बंसी कन्नौजें, नागेंद्र वोरा, धवल तिवारी, सबा अली, रोहित सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
cg24
