मजदूर कार्यालय (श्रम कल्याण मंडल) घेराव

मजदूर कार्यालय (श्रम कल्याण मंडल) घेराव

मजदूर कार्यालय (श्रम कल्याण मंडल) घेराव

2020 से पहले का मजदूर कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो रहा है एवं मजदूर चॉइस सेंटर में 2025 से अब तक ₹2000 देकर मजदूर कार्ड बनवाने के लिए मजबूर है इसके विरोध में घेराव


   छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने गरीब और मजदूरों का जीना दूभर कर दिया है मजदूर कार्ड के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं तथा मजदूर कार्ड के लिए 1500 से ₹2000 चॉइस सेंटर से वसूली किया जा रहा है मजदूर कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो रहा है श्रम विभाग मंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं भाजपा सरकार अपनी तानाशाही रवैया का परिचय देकर मजदूर और गरीबों के अधिकारों का हनन कर रहा है। गरीबों के हित में सरकार फेल हो गई है। राज्य के विष्णुदेव साय सरकार की नाकामी और अक्षमता के ख़िलाफ़ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन जी के नेतृत्व में आज दिनांक ११/08/2026 दिन मंगलवार को 4:00 बजे मजदूर कार्यालय (श्रम विकास मंडल) सिविल लाइन थाना के पास विरोध  प्रदर्शन किया जाएगा। 
          अतः आप सभी प्रदेश एवं रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, सम्माननीय वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,पार्षद, पूर्व पार्षद, नेता प्रतिपक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग,अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष,बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्माननीय जन एवं समस्त कांग्रेसीजनों से आग्रह है कि आज ११ अगस्त :00 बजे सिविल लाइन थाना के पास उपस्थित होवें