हर चुनाव में परिवारवाद पर भाजपा की सोच देश के संविधान और लोकतंत्र के लिये सबसे बड़ा खतरा - विकास उपाध्याय

हर चुनाव में परिवारवाद पर भाजपा की सोच देश के संविधान और लोकतंत्र के लिये सबसे बड़ा खतरा - विकास उपाध्याय

गांधी परिवार पर परिवारवाद को लेकर नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान की पोल खुली

लगातार भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवारवाद को लेकर विपक्षी पार्टियों पर हमला किया गया

केरल में बाप बेटे को भाजपा ने विधानसभा टिकट देकर अपनी स्वयं की किरकिरी करवाई

हर चुनाव में परिवारवाद पर भाजपा की सोच देश के संविधान और लोकतंत्र के लिये सबसे बड़ा खतरा - विकास उपाध्याय

रायपुर (छ.ग.) दिनांक 18.03.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार परिवारवाद को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती आ रही है लेकिन परिवारवाद को लेकर जब उनके द्वारा केरल विधानसभा चुनाव में बाप बेटे (पीसी जॉर्ज और शॉन जॉर्ज) को टिकट दिया गया इससे उनके स्वयं की किरकिरी होती दिख रही है।

उपाध्याय ने कहा कि नरेंद्र मोदी अमित शाह द्वारा हर मंच पर गांधी परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगाती आ रही है और गांधी परिवार के साथ-साथ यूपी में मुलायम परिवार, बिहार में लालू परिवार, तमिलनाडु में, झारखंड में हर जगह जहां-जहां पर भारतीय जनता पार्टी कमजोर है या विपक्ष मजबूत है वहां पर परिवारवाद को लेकर एक षड््यंत्र रचने का काम करते आ रही है। लेकिन लगातार गांधी परिवार पर परिवारवाद को लेकर नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान की आज पोल खुल चुकी है जो देश की जनता, कार्यकर्ता को अपने ईशारों पर नचाना चाहते हैं।

नरेन्द्र मोदी का परिवारवाद को लेकर कथन- मोदी ने कहा कि परिवारवाद ने देश को जकड़ लिया है और यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है, जिससे योग्य युवाओं को अवसर नहीं मिलता। उन्होंने कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों को ‘‘परिवारवादी’’ करार दिया है। मोदी ने हाल ही में कांग्रेस पर कहा कि आज कांग्रेस, पुराने दौर से अलग हो गई है और सिर्फ एक परिवार के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। यहाँ तक कि उन्होंने राजनीति में देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का आव्हान भी किया है।

अमित शाह का परिवारवाद को लेकर बयान- शाह ने कहा है कि परिवारवादी पार्टियाँ देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर करती हैं। भाजपा सिर्फ नेतृत्व योग्यता, सेवा और समर्पण के आधार पर व्यक्ति को चुनती है, न कि परिवार के आधार पर। शाह अक्सर कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों को परिवारवादी बताकर उन पर लगातार टिप्पणी करते आये हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता मोदी और शाह ने परिवारवाद पर लगातार देश में राजनीति की धज्जियाँ उड़ाई हैं तो उनकी पार्टी ने आज किस उद्देश्य से केरल विधानसभा चुनाव में बाप बेटे (पीसी जॉर्ज और शॉन जॉर्ज) को टिकट दिया। विकास ने सवाल किया कि क्या राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को ही अधिकार मिला है कि वो एक ही परिवार के दो से अधिक लोगों को चुनाव में टिकट दे और भाजपा बाकी अन्य पार्टियों को खरी-खोटी सुनाती रहे। उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की सोच देश के संविधान और लोकतंत्र के लिये सबसे बड़ा खतरा है।