मंत्री खुशवंत के बड़े भाई कांग्रेस में हुए शामिल
मंत्री खुशवंत के बड़े भाई कांग्रेस में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ की सियासत में एक दिलचस्प मोड़आया है ! भाजपा सरकार के मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अब एक ही परिवार में कोई बीजेपी में है, तो कोई कांग्रेस में!दरअसल, रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान ढाल दास ने कांग्रेस की सदस्यता ली।भूपेश बघेल ने उन्हें पगड़ी और कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।ढाल दास, सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के सबसे बड़े बेटे हैं और भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहब उनके छोटे भाई हैं।गुरु बालदास के चार बेटे हैं—ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास।यही वजह है कि ढाल दास का कांग्रेस में जाना सिर्फ एक सामान्य ज्वाइनिंग नहीं माना जा रहा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एक ही परिवार के दो सदस्यों का अलग-अलग पार्टियों में होना आने वाले समय में क्या सियासी असर डालेगा?खासकर सतनामी समाज में गुरु परिवार के सामाजिक और धार्मिक प्रभाव को देखते हुए, इस ज्वाइनिंग पर सबकी नजर है।अब देखना होगा कि ढाल दास की कांग्रेस में एंट्री आने वाले चुनावों के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को कितना प्रभावित करती है।


