महासमुंद ब्रेकिंग: पटेवा पुलिस ने ग्रैंड विटारा कार से जब्त किए 25 लाख रुपये नगद
महासमुंद ब्रेकिंग: पटेवा पुलिस ने ग्रैंड विटारा कार से जब्त किए 25 लाख रुपये नगद
महासमुंद जिले की पटेवा पुलिस ने NH-53 रोड पर ग्राम जोगिडीपा के पास घेराबंदी कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर ओडिशा की ओर से आ रही काले रंग की ग्रैंड विटारा कार (OD 15 AA 5080) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पिछली सीट पर रखे बैग से 500-500 रुपये के 50 बंडल बरामद हुए। कार चालक मोहित आनंद, निवासी संबलपुर (ओडिशा) ने पूछताछ में बताया कि वह यह 25 लाख रुपये रायपुर में फ्लैट खरीदने के लिए ले जा रहा था, लेकिन मौके पर वह इस राशि से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने धारा 94 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई करते हुए नगदी, कार और मोबाइल सहित कुल 40,45,840 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
cg24 
