माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा डीएलएड ब्लू प्रिंट निर्माण कार्यशाला संपन्न

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा डीएलएड ब्लू प्रिंट निर्माण कार्यशाला संपन्न

रायपुर-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर एवं परख, एनसीईआरटी नई दिल्ली के संयोजन में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के मंशानुरूप राष्ट््रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरे भारत देश में सभी बोर्ड़ो की परीक्षा प्रश्नपत्रों में एकरूपता लाये जाने की पहल की जा रही है। इसी अनुक्रम में छ0ग0मा0शि0मंण्डल अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी.पिल्ले  के संरक्षण एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेशानुसार, एनसीईआरटी नईदिल्ली, परख विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ0इन्द्राणी भादुरी के निर्देशन पर उपसचिव विद्योचित डाॅ.बी.रघु के मार्गदर्शन में   एवं श्रीमती प्रीति शुक्ला प्रभारी उपसचिव प्रशानिक के सहयोग से  29 से 31 अक्टूबर 2025 को तीन दिवसीय डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के ब्लूप्रिंट निर्माण प्रशिक्षण सह-कार्यशाला मण्डल कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया । विषय प्रवेश के पूर्व शिक्षा के उद्देश्याों पर प्रासंगिक चर्चा की गई पाठ्यक्रम का ज्ञान प्रश्न पत्र निर्माण एवं माॅडरेशर पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । सहायक प्राध्यापक डाॅ.प्रदीप कुमार साहू, श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती शिवा सोमवंशी, श्रीमती अलका जैन, अहर्लिश पाॅल, डाॅ.रीता चैबे, डाॅ.माधुरी बोरेकर, ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कार्यशाला सहप्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तायुक्त प्रश्नपत्र निर्माण करने के लिए ब्लूप्रिंट की ज्ञान व जानकारी आवश्यक है ।  

राष्ट््रीय शिक्षा निति 2020 के तहत डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के  नवीन ब्लू प्रिंट 06 डोमेन के आधार पर ज्ञानात्मक अंतर्गत परिभाषा, सिद्धांत, तथ्यों को पहचानना, सूचना इत्यादि पर आधारित स्मरण क्षमता पर आधारित प्रश्न, अवबोधात्मक के अंतर्गत अर्थ, व्याख्या, अंतर स्पष्ट करना, वैचारिक समझ, भावानुवाद, अनुप्रयोगात्मक अंतर्गत उदाहरण सहित, संदर्भ और समझ के आधार पर दी गई नयी परिस्थिअितयों को समझना, सिद्धांत के समाधान, हल निकालना, विश्लेषणात्मक के अंतर्गत वर्गीकृत, तुलनात्मक, व्याख्या विभिन्न स्रोंतों पर आधारित विशेष जानकारी को समाहित करना , एकीकरण, सुसंगठित, करना ,अंतर, मूल्यांकन  के अंतर्गत मूल्यांकन करना, समीक्षा करना, मूल्य निर्धारण, निष्कर्ष निकालना, चयन करना, तर्क आधारित, रचनात्मक अंतर्गत सृजन करना, पूर्वानुमान, योजना बनाना, परिकल्पना करना, संगठित करना के आधार पर नये ब्लूप्रिंट तैयार किया गया । प्रशिक्षण में ब्लूपिं्रंट अवधारणा, शैक्षिक उद्देश्यों पर आधारित प्रश्न एवं प्रश्नों के प्रकार, संतुलित प्रश्नपत्र निर्माण के सोपान, शैक्षिक उद्देश्यों आधारित अपने विषय के प्रश्नों का निर्माण किया । ब्लूप्रिंट निर्माण कार्यशाला की सराहना उपस्थित समस्त प्रतिभागियों ने छ0ग0मा0शि0मण्डल को दी गई इस प्रकार पहली बार डीएलएड का पृथक से कार्यशाला का आयोजन किया गया । भविष्य में भी इस प्रकार का प्रशिक्षण  किये जाने का निवेदन किया गया ।