चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की आईसीएआई रायपुर शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी और सीईओ  स्वरूप कुमार साहा से की मुलाकात

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वरूप कुमार साहा और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईसीएआई रायपुर के चेयरमैन सीए विकास गोलछा और सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए ऋषिकेश यादव ने किया। उनके साथ वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स – सीए किशोर बरडिया, सीए अंकुश गोलछा, सीए धवल शाह, सीए अभिषेक महावर, सीए के. सुरेश, सीए मनीष अग्रवाल और सीए दिलीप जैन उपस्थित रहे।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में बैंकिंग क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की हालिया उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ ने देश में सर्वाधिक 18% की गस्त वृद्धि दर हासिल की है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित नई औद्योगिक नीति 2024-30, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ), और लॉजिस्टिक्स नीति जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं को भी साझा किया गया।

बैंक अधिकारियों ने इन प्रयासों की सराहना की और राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं उद्योगों के लिए वित्तीय समर्थन को लेकर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।