पशुओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर
पशुओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर
जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में पशु कल्याण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पशुओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं पशु क्रूरता की रोकथाम को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने पशु प्रेमियों एवं पशु कल्याण से जुड़े लोगों को जोड़कर एक साझा मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि पशुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से प्रभावी प्रयास किए जा सकें। उन्होंने पशु पालकों को अपने मवेशियों को खुले में नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता बताई। साथ ही सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विचरण करने वाले मवेशियों को हटाने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया। बैठक में पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार, उनकी सुरक्षा तथा संरक्षण के लिए विभागीय समन्वय से आवश्यक गतिविधियां संचालित करने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर अजय उरांव सहित जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सचिव उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. सुरेन्द्र नाग एवं उप सचिव अतिरिक्त उप संचालक नरोत्तम चन्द्राकर, समिति के सदस्य श्रीमती वेदेश्वरी शर्मा, यतीन्द्र सलाम एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. आरती मर्सकोले, डॉ. सरिता सिंह एवं डॉ. दीपिका सिदार उपस्थित रहे।


