इस तीज व्रत में जरूर बनाएं तीखुर काजू बर्फी |
-
हम दानेदार तीखूर लेंगे फिर मिक्सी जार में डालकर महीन पीस कर पाउडर की तरह बना लेंगे।
-
2
काजू, बादाम को छोटे छोटे काट लेंगे इलाइची को कूट कर पाउडर बना लेंगे। एक बड़े बाउल में तिखूर पाउडर को डाल लेंगे।
-
3
२ गिलास पानी डालकर चम्मच से मिला लेंगे फिर ढक कर १०, से १५ मिनट रख देंगे।
-
4
१५ मिनट बाद ऊपर- ऊपर का पानी धीरे से निकाल लेंगे ताकि जो भी इसमें कचरा है वो निकल जाए।
-
5
इसी तरह से१०,१५ मिनट बाद २,३ बार करेंगे। इसके बाद नीचे जो गाढ़ा बच जाए उसे हम उपयोग में लायेंगे।
-
6
अब इसमें दूध,चीनी, डालकर मिला लेंगे। फिर एक से डेढ़ गिलास पानी डालकर मिला लेंगे।
-
7
कड़ाही या बड़ा बर्तन गैस पर रखेंगे इसमें घोल को डालकर चम्मच से चलाते रहेंगे। वरना तली में बैठने लग जायेगा।
-
8
धीरे- धीरे घोल गाढ़ा होने लगेगी तभी कटे काजू,बादाम, इलाइची पाउडर को डालकर मिला लेंगे। चम्मच से चलाते ही रहेंगे।
-
9
अब एक बड़ी सी थाली लेंगे तेल से ग्रीस कर लेंगे।
-
10
सारा घोल को थाली में डालकर फैला कर सेट कर लेंगे।
-
11
ऊपर से बचे काजू बादाम को डालकर २ घंटे के लिए रख देंगे।
12२ घंटे बाद चाकू की सहायता से कोई भी आकार में काट लेंगे।
-
13
इन फलाहारी तिखूर को व्रत में भी खा सकते हैं, या फिर ऐसे भी फ्रिज में रख कर २,३ दिन तक रख कर खा सकते हैं।
-
14
तीखुर की तासीर ठंडी होती है, इसे अधिकतर गर्मियों में ही बनाई जाती है।
cg24
