गुरुद्वारा महावीर नगर में श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी का गुरता गद्दी गुरपर्व

गुरुद्वारा महावीर नगर में श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी का गुरता गद्दी गुरपर्व

गुरुद्वारा महावीर नगर में श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी का  गुरता गद्दी गुरपर्व

सिखों के छठवें गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस अर्थात गुरु के पद पर आसीन होने के दिन के अवसर पर राजधानी रायपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महावीर नगर में 20 मई को गुरुपर्व मनाया जा रहा है |

महावीर नगर गुरुद्वारा के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया की छठवें गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरूता गद्दी दिवस पर गुरुद्वारा महावीर नगर में 20 मई को शाम को 6:45 पर श्री रेहरास साहिब जी के पाठ के साथ गुरु पर्व की शुरुआत होगी 7:15 से 8:30 शब्द कीर्तन उसके बाद वाहेगुरु के सामने सरबत के भले एवं देश प्रदेश की खुशहाली की अरदास कर खुशियां मनाई जाएंगी|

*अरदास के बाद गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा |*

श्री गुरु सिंह सभा महावीर नगर के सभी पदाधिकारियों ने सिख समाज सहित गुरु नानक नाम लेवा संगत से अपील की है कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरूता गद्दी दिवस के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर सरबत के भले की अरदास में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें |