गांडा महासभा परिवार के द्वारा लगातार समाज के विकास के लिए, आदर्श समाज बनाने के लिए महिलाओं की भूमिका और महिलाओं का सहभागिता समाज के लिए बहुत जरूरी है

गांडा महासभा परिवार के द्वारा लगातार समाज के विकास के लिए, आदर्श समाज बनाने के लिए महिलाओं की भूमिका और महिलाओं का सहभागिता समाज के लिए बहुत जरूरी है

छत्तीसगढ़ के गांडा समुदाय की केंद्रीय संस्था गांडा महासभा के महिला विभाग का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के मधु पिल्ले चौक स्थित "विमतारा भवन " में  दिनांक - 03 अगस्त 2025, दिन - रविवार को सफल आयोजन मे आपका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद एवं आभार...

केंद्रीय गांडा महासभा परिवार के द्वारा लगातार समाज के विकास के लिए, आदर्श समाज बनाने के लिए महिलाओं की भूमिका और महिलाओं का सहभागिता समाज के लिए बहुत जरूरी है जिसके कारण महासभा के द्वारा सदैव ही मौका दिया है इसी कड़ी में आज गांडा महासभा परिवार की महिला विभाग का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था।  महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। वे घर, परिवार, और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, हमें उनके खिलाफ भेदभाव और हिंसा को समाप्त करना होगा, और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक अवसरों तक समान पहुंच प्रदान करनी होगी। 

नवनियुक्त महिला विभाग के समस्त पदाधिकारी का को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हमें उम्मीद है कि आप सामाजहित में में अच्छा कार्य करेंगे। 

आज के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में और सदैव आप सभी का साथ और सहयोग मिलता रहे,