श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल ने पूरे किए 14 गौरवशाली वर्ष स्थापना दिवस पर निःशुल्क ओपीडी एवं जांच शिविर आयोजन
श्री मेडिशाइन सुपर स्पेशियलिस्ट हॉस्पिटल ने अपने सेवा के 14 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं।
राजधानी रायपुर स्थित श्री मेडिशाइन सुपर स्पेशियलिस्ट हॉस्पिटल ने अपने सेवा के 14 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर 3 जुलाई को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल द्वारा मरीजों के लिए निःशुल्क ओपीडी, बीएमडी (Bone Mineral Density) तथा यूरिक एसिड जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसके साथ ही 3 जुलाई से 3 अगस्त तक पूरे एक माह तक हर दिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक निःशुल्क ओपीडी सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह सेवा पूर्व पंजीयन के आधार पर उपलब्ध होगी, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीज लाभ उठा सकें।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुशील शर्मा (ऑर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन) एवं डायरेक्टर श्रीमती कात्यायनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की स्थापना सेवा और समर्पण की भावना के साथ की गई थी। 14 वर्षों में यह संस्थान छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि मध्य भारत के प्रमुख हाईटेक हॉस्पिटल्स में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल ने प्रदेश में कई तकनीकी नवाचारों की शुरुआत की है, जिनमें छत्तीसगढ़ की पहली Hyperbaric Oxygen Therapy (HBOT) सेवा शामिल है। साथ ही यहां कंप्यूटर नेविगेशन तकनीक के माध्यम से ब्रेन, स्पाइन एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा रही है। श्री मेडिशाइन में अब तक 18 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं।
हृदय रोगियों के लिए कैथलैब की सुविधा उपलब्ध है, वहीं कटे-फटे होठ एवं तालू की अब तक करीब 9000 निःशुल्क सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।
इन 14 वर्षों में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में कई उपलब्धियाँ हासिल कर श्रेष्ठ, सुलभ और मानवीय स्वास्थ्य सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम फायदा लें।
cg24
