जवाहर नगर मंडल की घर घर तिरंगा कार्यशाला में मुख्य वक्ता सूर्यकांत राठौड़ ने कहा जन जन को जोड़े हर घर तिरंगा अभियान से..
जवाहर नगर मंडल की घर घर तिरंगा कार्यशाला में मुख्य वक्ता सूर्यकांत राठौड़ ने कहा जन जन को जोड़े हर घर तिरंगा अभियान से..
जवाहर नगर मंडल भाजपा जिला रायपुर द्वारा आज 11 अगस्त को शाम 4 बजे मंडल अंतर्गत श्री दुलार धर्मशाला में "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर जिला कार्य योजना बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मुख्य अतिथि के रूप साहित्य अकादमी विभाग के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा जी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ जी बैठक प्रभारी रायपुर जिला कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल जी,जवाहर नगर मंडल संदीप जंघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुवात में सर्वप्रथम भाजपा संगठन के निष्ठावान एवं पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. रिजवान पटवा जी के असमय देहांत होने के कारण उनके चित्र के समक्ष उपस्थित सभी ने श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनके कार्यों को याद किया।
बैठक में मुख्य वक्ता नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने बैठक में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति तथा विकसित भारत के अद्वितीय संकल्पों की सिद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सभी कार्यकर्ता मिलकर मनाएंगे। उन्होंने कहा है कि आजादी अनमोल है। आजादी सिर्फ़ एक अधिकार मात्र नहीं है, यह हमें देश के विकास में हर संभव योगदान देने का कर्तव्यबोध भी कराती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, चौक चौराहों की सफाई, के साथ देश भक्ति गीत एवं देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर अभियान में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। आमजन को आसानी से राष्ट्रध्वज उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही तिरंगा यात्रा के संदर्भ में जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से परामर्श लेकर जिले के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक मंडलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों, पेंशनर्स, सेवानिवृत्त सैनिकों और समाजसेवियों को भी आवश्यक रूप से जोड़ा जाए। हर घर तिरंगा अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समुचित समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय होकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति, स्वच्छता और स्वदेशी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। हर घर तिरंगा अभियान में झण्डे के निर्माण और झण्डे के इतिहास से संबंधित कहानियों एवं प्रसंगों का प्रचार-प्रसार किया जाए। इस विषय पर बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकती हैं, इससे बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं और तिरंगा रैलियों में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
आज की कार्यशाला बैठक में विशेष रुप से शशांक शर्मा जी,जिला कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल,जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल,mic सदस्य एवं इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार सिंह बागल,जोन 7 की अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री रमेश शर्मा,मंडल प्रभारी श्रीमती अर्चना शुक्ला,पूर्व पार्षद भारती बागल,महिला मोर्चा से संगीता जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रेश शाह ,मंडल महामंत्री गीता रेड्डी,उपाध्यक्ष नीलू तलमेल,एकता गुप्ता,ममता साहू,प्रियंका साहू,पूनम सोनी,ममता चंदनिया,रजनी साहू,सुनीता साहू,पूनम विश्वकर्मा,दिव्या साह,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे,रिखी श्रीवास,मंडल उपाध्यक्ष साजन श्रीवास,संतोष निहाल,सूरज शर्मा,शंकर शर्मा,पीलू कुलदीप,धीरज शर्मा,कुशल गेडेकर,गौरव शर्मा,संतोष विश्वकर्मा,सौरभ बावरिया,मोहनीश रजा, शैलेश,विश्वकर्मा,बलराम जायसवाल,आशीष आहूजा, भरत कुंडे,दिलीप गंगवानी,रियाज अहमद,शेख शहजादा,मोहन पंनका,अजय गुप्ता,राम जगत,मुकेश यादव,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे।
cg24
