विकास के संग राष्ट्रभक्ति—अमर शहीद हेमू कलाणी चौक को मिलेगा नया गरिमामय स्वरूप*

विकास के संग राष्ट्रभक्ति—अमर शहीद हेमू कलाणी चौक को मिलेगा नया गरिमामय स्वरूप*

*रायपुर उत्तर में शहीदों के सम्मान का नया अध्याय, हेमू कलाणी चौक सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन*

*विकास के संग राष्ट्रभक्ति—अमर शहीद हेमू कलाणी चौक को मिलेगा नया गरिमामय स्वरूप*

रायपुर - आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित अमर शहीद हेमू कलाणी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने रायपुर सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के साथ संयुक्त रूप से भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।

सौंदर्यीकरण कार्य के माध्यम से अमर शहीद हेमू कलाणी जी के अद्वितीय बलिदान को ससम्मान स्मरण किया जाएगा। यह चौक आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप में विकसित होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति, त्याग और गौरव का प्रेरणास्रोत बनेगा। बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुव्यवस्थित लैंडस्केपिंग एवं सौंदर्य तत्वों के समावेश से यह चौक नगर की पहचान को और अधिक गरिमामय बनाएगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह परियोजना विकास, सम्मान और राष्ट्रभक्ति—इन तीनों मूल्यों का सशक्त संगम है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक प्रतीकों के संरक्षण को भी सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी जी, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौर जी, वॉर्ड पार्षद सुश्री कृतिका जैन जी, नगर निगम के अभियंता, संबंधित ठेकेदार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।