छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव 2026–2028 का संशोधित कार्यक्रम जारी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव 2026–2028 का संशोधित कार्यक्रम जारी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव 2026–2028 का संशोधित कार्यक्रम जारी

बिलासपुर 

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, बिलासपुर के वर्ष 2026–2028 के लिए होने वाले चुनावों को लेकर प्रशासनिक समिति द्वारा संशोधित निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह अधिसूचना 15 जनवरी 2026 को जारी की गई है।

प्रशासनिक समिति ने चुनाव संपन्न कराने हेतु श्री अनुप मजूमदार, अधिवक्ता को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जबकि श्री बी.एन. नंदे, अधिवक्ता एवं श्री शिशिर दीक्षित, अधिवक्ता को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आवश्यकतानुसार सहायक चुनाव समिति गठित करने का अधिकार भी प्रदान किया गया है।

चुनाव से संबंधित किसी भी विवाद के निराकरण के लिए अपीलीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें श्री सोमनाथ वर्मा, अधिवक्ता, श्री सुनील काले, अधिवक्ता एवं श्री डी.एन. प्रजापति, अधिवक्ता को सदस्य बनाया गया है।

संशोधित चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है—

घोषणा पत्र जमा करने की तिथि 16 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जनवरी 2026 को होगा, जबकि दावा-आपत्ति 22 एवं 23 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेगी।

अंतिम मतदाता सूची 27 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

नामांकन पत्रों का वितरण एवं जमा 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक किया जाएगा तथा नामांकन पत्रों की जांच 31 जनवरी 2026 को होगी।

प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची 3 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी, नाम वापसी 4 व 5 फरवरी 2026 को होगी और अंतिम प्रत्याशी सूची 6 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मतदान 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न होगा।

मतगणना 13 फरवरी 2026 को की जाएगी तथा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र 16 फरवरी 2026 को सायं 4:00 बजे प्रदान किए जाएंगे।

प्रशासनिक समिति ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में घोषित चुनाव कार्यक्रम प्रशासनिक कारणों से संशोधित किया गया है तथा पहले जारी सभी दिशा-निर्देश वापस लिए जाते हैं। साथ ही, पूर्व चुनाव प्रक्रिया में जिन प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ अमानत राशि जमा की थी, वह आगामी चुनाव में मान्य मानी जाएगी और उन्हें पुनः राशि जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रशासनिक समिति ने सभी माननीय सदस्यों से अपील की है कि वे संशोधित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

— जारीकर्ता

प्रशासनिक समिति

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ

बिलासपुर (छ.ग.)