छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल की माध्यमिक शिक्षा मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी से शैक्षणिक विषयों पर चर्चा
छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल की माध्यमिक शिक्षा मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी से शैक्षणिक विषयों पर चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (माध्यमिक शिक्षा मंडल, छत्तीसगढ़) के डिप्टी सेक्रेटरी (एकेडमिक) डॉ. बी. आर. रघु से छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न शैक्षणिक एवं बोर्ड से संबंधित विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की।
छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय पहुंचा, जहां समाज के कुछ विद्यार्थियों से जुड़ी बोर्ड संबंधी समस्याओं एवं प्रक्रियात्मक विषयों पर विस्तार से संवाद किया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र सिंह हरगोत्रा एवं स्वर्ण सिंह चावला भी शामिल रहे।
डिप्टी सेक्रेटरी (एकेडमिक) डॉ. बी. आर. रघु ने प्रतिनिधिमंडल को बोर्ड की कार्यप्रणाली, नियमों एवं प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि नियमानुसार विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रघु के मिलनसार, कर्तव्यपरायण एवं सेवा भावी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील अधिकारी विद्यार्थियों एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और शिक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण संवाद माना गया।
cg24
