कौन बनेगा करोड़पति में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम, करोड़ों दर्शकों के सामने पूछा गया सवाल

कौन बनेगा करोड़पति में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम, करोड़ों दर्शकों के सामने पूछा गया सवाल

कौन बनेगा करोड़पति में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम, करोड़ों दर्शकों के सामने पूछा गया सवाल

 देश के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के ताजा एपिसोड में छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर प्रमुखता से सामने आया। शो के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से एक महत्वपूर्ण सवाल पूछा, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम के “सुपर सवाल” राउंड में पूछा गया कि 

“श्री अजीत जोगी और डॉ. रमन सिंह किस स्थलरुद्ध (Landlocked) राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं?”

इस सवाल का सही जवाब छत्तीसगढ़ था, जिसे प्रतियोगी ने सही बताते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।

ज्ञात हो कि अजीत जोगी राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहे, वहीं डॉ. रमन सिंह ने लगातार तीन कार्यकाल तक मुख्यमंत्री पद संभालते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देशभर में प्रसारित होने वाले इस लोकप्रिय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से जुड़ा प्रश्न पूछे जाने से प्रदेशवासियों में उत्साह दिखा। छत्तीसगढ़ की पहचान और राजनीतिक इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षण ।

कुल मिलाकर, राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का उल्लेख होने से राज्य की पहचान एक बार फिर करोड़ों दर्शकों तक पहुंची।