MLA गुरु खुशवंत साहेब की पहल से गिरौदपुरी धाम को बड़ी सौगात, CM ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति

MLA गुरु खुशवंत साहेब की पहल से गिरौदपुरी धाम को बड़ी सौगात, CM ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति

गिरौदपुरी धाम/बलौदाबाजार/आरंग/रायपुर। CG : प्रदेश के आस्था के सबसे बड़े केंद्र गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने 2 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय आरंग विधायक, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब जी के विशेष मांग पर लिया गया।