रायपुर नगर निगम ने ईद पर मस्जिद के आसपास की बस्तियों,मोहल्लों, कॉलोनियों, सीरत मैदान के सामने शास्त्री बाजार में विशेष सफाई, का फरमान जारी किया है.

रायपुर नगर निगम ने ईद पर मस्जिद के आसपास की बस्तियों,मोहल्लों, कॉलोनियों, सीरत मैदान के सामने शास्त्री बाजार में विशेष सफाई, का फरमान जारी किया है.

  रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप ने ईद - उल - जुहा (बकरीद ) के अवसर पर दिनांक 7 जून 2025 शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत शहर में स्थित विभिन्न प्रमुख मस्जिदों ईदगाहभाठा, मौदहापारा, छोटापारा, पंडरी, ईरानी डेरा एवं अन्य प्रमुख मस्जिदों के आसपास क्षेत्रों की बस्तियों, मोहल्लों सहित सीरत मैदान शास्त्री बाजार के सामने  विशेष सफाई अभियान चलाने, पेयजल हेतु पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने और स्ट्रीट लाईट प्रबंधन चुस्त - दुरुस्त रखा जाना और चूने की लाइनिंग करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश रायपुर नगर निगम के सम्बंधित जोन कमिश्नरों को दिए हैँ.