बलिदान दिवस पर डॉ. मुखर्जी को दी गई श्रद्दांजलि
पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,छग औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, विशिष्टजनों ने किया नमन0
रायपुर - आज पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग के किनारे स्थित प्रतिमा के समक्ष नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से आयोजन रखा गया.
नगर निगम के पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल के समक्ष पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छग औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छग राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी खेम कुमार सेन, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा,जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी,वार्ड पार्षद आशु चंद्रवंशी, श्री राजेश गुप्ता, छग राज्य ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष सच्चीदानंद उपासने, पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष श्री जयंती भाई पटेल, पूर्व पार्षद मित्रसेन धीमान, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष यूनुस कुरैशी, उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रिजवान पटवा, सामाजिक कार्यकर्त्ता किशोर महानन्द सहित बडी संख्या में विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने नमन किया.
cg24
