रायपुर निगम में दी सेवाओ को किया सम्मानित परिचालक पद पर रायपुर निगम को सेवायें देकर सेवानिवृत्त वृंदावन पटेल सम्मानित

रायपुर निगम में दी सेवाओ को किया सम्मानित परिचालक पद पर रायपुर निगम को सेवायें देकर सेवानिवृत्त वृंदावन पटेल सम्मानित

निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता के मुंगेली अपर कलेक्टर पदस्थ किये जाने पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर निगम में दी सेवाओ को किया सम्मानित0

0परिचालक पद पर रायपुर निगम को सेवायें देकर सेवानिवृत्त वृंदावन पटेल सम्मानित0

       रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल निगम सामान्य सभा सभागार में आयोजन रखकर रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त  राजेन्द्र गुप्ता के छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुंगेली जिला अपर कलेक्टर पदस्थ किये जाने पर उनके द्वारा नगर निगम को 27 फरवरी 2024 से आज तक दी गई सेवाओं को सराहते हुए नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकांत राठौड, आयुक्त  विश्वदीप ने अपर आयुक्त सर्वश्री यूएस अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता  यूके घलेन्द्र सहित अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागडे, कार्यपालन अभियंताओं, जोन कमिश्नरो, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से श्रीफल शॉल स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया। वहीं नगर निगम रायपुर में परिचालक के पद पर निरंतर सेवाएं देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी  वृंदावन पटेल निगम को दी सेवाओं हेतु श्रीफल शॉल स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर महापौर, सभापति, आयुक्त द्वारा मंच पर सम्मानित किये गये।
      इस अवसर पर अपर आयुक्त एवं मुंगेली जिला के नवपदस्थ अपर कलेक्टर  राजेन्द्र गुप्ता ने रायपुर नगर निगम सहित अपनी प्रशासनिक सेवाओं के सस्मरण सुनाएं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन शाखा के अविकारियों, कर्मचारियों की टीम और नगर निगम राजस्व विभाग की टीम के कार्यों व मेहनत की सराहना की। उन्होंने सेवाओं के दौरान सहयोग व मार्गदर्शन हेतु महापौर, सभापति, आयुक्त को धन्यवाद कहा।
      महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकांत राठौड, आयुक्त  विश्वदीप ने अपर आयुक्त पद पर  राजेन्द्र गुप्ता द्वारा रायपुर नगर निगम में दी गई सेवाओं की सराहना की साथ ही परिचालक  वृंदावन पटेल के कार्यों को सराहा और सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री वृंदावन पटेल एवं मुंगेली जिला अपर कलेक्टर पदस्थ किये गये रायपुर निगम अपर आयुक्त श्री राजेन्द गुप्ता को उज्जवल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपर आयुक्त स्वास्थ्य  विनोद पाण्डेय ने नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य के रूप में पदस्थ रहे  राजेन्द्र गुप्ता की मेहनत सतत प्रयासो को सराहा एवं उनका योगदान रायपुर शहर को देश में स्वच्छ रैकिंग में चौथा स्थान मिलने और रायपुर शहर के छत्तीसगढ का पहला 7 स्टार शहर बनने का गौरव प्राप्त करने की उपलब्धि हेतु महत्वपूर्ण निरूपित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं अत में आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त स्वास्थ्य  विनोद पाण्डेय ने किया।