नगर निगम द्वारा छठ पूजा के लिए महादेवघाट की विशेष सफाई अभियान
नगर निगम द्वारा छठ पूजा के लिए महादेवघाट की विशेष सफाई अभियान, जेसीबी मशीन और सफाई गैंग भेजकर महादेवघाट में विशेष सफाई0
रायपुर - सूर्य उपासना के विशेष पर्व छठ पूजा के पूर्व राजधानी शहर के महादेवघाट को नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सूर्य उपासना हेतु स्वच्छता कायम करते हुए तैयार किया जा रहा है. विशेष सफाई अभियान जेसीबी मशीन की सहायता से विशेष सफाई गैंग भेजकर चलाया जा रहा है. छठ पूजा पूर्व महादेवघाट में विशेष सफाई अभियान महादेवघाट छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों के अनुरोध पर भगवान सूर्यदेव के भक्तों की विशेष आराधना की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रायपुर जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद महेन्द्र औसर, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद अर्जुन यादव, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा के निर्देश पर चलाया जा रहा है, महादेवघाट में छठ पूजा पूर्व विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा द्वारा की जा रही है. जोन 8 जोन अध्यक्ष और जोन 8 जोन कमिश्नर और जोन 8 कार्यपालन अभियंता ने छठ पूजा के पूर्व महादेवघाट में प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छता कायम करना सुनिश्चित करने जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को निर्देशित किया है.
cg24
